चिचोली नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही उजागर, स्कूल के सामने भरा पानी, बच्चों को हो रही परेशानी
दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज न्यूज़ 24
बैतूल/चिचोली नगर पंचायत चिचोली की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्कूल के सामने बारिश का पानी जमा होने से विद्यार्थियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
पार्षद रुपेश आर्य का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही सड़क और स्कूल के आसपास पानी जमा हो जाता है। इससे बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्कूल के सामने जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी होने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने नगर पंचायत से तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें